फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आपकी किरणें ओ सूरज, सृष्टि को वरदान हैं...

Sun, 27 Aug 2023 08:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। साहित्यिक सांस्कृतिक चेतना मंच की ओर से रविवार को कुर्मांचल एंग्लो संस्कृत विद्यालय में मासांत काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। बीएसएफ के सेवानिवृत्त वरिष्ठ कवि पुष्कर सिंह बोहरा की अध्यक्षता और फार्मासिस्ट डॉ. सतीश चंद्र पांडेय के संचालन में हुई काव्य गोष्ठी में कवि डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा के काव्य संग्रह ''''मन निर्झर'''' का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत प्रधानाचार्य डाॅ. भुवन चंद्र जोशी ने कहा कि अशिक्षा है अभिशाप, सबकी हो शिक्षा, शिक्षा का अधिकार सभी को देना होगा, डॉ. सतीश पांडेय ने कहा आपकी किरणें ओ सूरज! सृष्टि को वरदान हैं, मूल हैं प्रकृति का ये, बीज में नव प्राण हैं। साहित्य चेतना मंच के अध्यक्ष डॉ. तिलकराज जोशी ने चंद्रयान के विषय में कहा कि चांद पर उतर गया है आज चंद्रयान, भारत सभी कहें कि एक देश है महान, वरिष्ठ कवि पुष्कर सिंह बोहरा ने कहा स्वत: बनी सुगम राह की, चहल पहल हो गई ठंडी, मुफ्त मिली अनमोल विरासत, लुप्त हो रही पगडंडी।
इसके अलावा वरिष्ठ कवि डॉ. कीर्ति बल्लभ शक्टा, कवयित्री कविता शक्टा, युवा कवि एडवोकेट बबीता जोशी, अंकित भट्ट, बाल कवि फाल्गुनी शक्टा, बाल कवि अवनि शक्टा, दयाशंकर जोशी, अरविंद जोशी, हिमांशु जोशी आदि ने भी काव्यपाठ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें