गुमदेश के जिंडी गांव में गौरा गायन करते ग्रामीण। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। गुमदेश और बाराकोट के नौमाना में गौरा महोत्सव की धूम मची है। गुमदेश क्षेत्र के चमदेवल जाख जिंडी, लुपड़ा, नरसों, सुनकुरी, निडिल, जुजरी और बाराकोट ब्लाॅक के नौमाना गांव में महिलाओं ने गौरा गीतों का गायन किया। जिंडी गांव में पुरुषों ने महाभारत के कौरव ले चलि हालि चाल लाख को महल बनायो, सो घर पांडव दियो, लाख का महल बेचि गया पांडव ले बना हालि जोगी को भेष आदि गीतों का गायन किया। बाराकोट ब्लाॅक के नौमाना के गौरा खल में एकत्रित हुई महिलाओं ल्याओ ल्याओ बेटियो हो धतुरी फूल फूल न हो तो पाती तोड़ लाओ आदि गीतों का गायन किया गया। महिलाओं ने गौरा देवी की प्रतिमा के चारों ओर मांगलिक गीत, झोड़े, चांचरी का गायन किया। संवाद