चंपावत के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज की कक्षा 12वीं की छात्रा कनिका बोहरा का राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। कनिका ने अपनी मेहनत, लगन और बेहतर खेल कौशल के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन से विद्यालय के साथ ही जिले और प्रदेश में खुशी की लहर है। विद्यालय परिवार ने कनिका को बधाई दी और उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व की बात है और कनिका अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।