भारत नेपाल सीमा के नगरूघाट में शुरू हुई भागवत कथा में निकली कलश यात्रा में शामिल श्रद्घालु।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित नागार्जुन धाम के नगरुघाट में सात दिनी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। दिल्ली से आए कथावाचक पंडित राकेश चंद्र डुकलान और ब्राह्मण मंडली में दीपक कुलेठा, विनोद पांडेय, राजेश पांडेय, दीनानाथ पांडेय, गिरीश कलौनी ने गणेश पूजन और स्वस्ति वाचन कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। वहां की पारंपरिक चौपाड़ी में नागार्जुन देवता के देवडांगर गंगा दत्त पांडेय और जय दत्त पांडेय ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कलश यात्रा महाकाली नदी के प्रसिद्ध भर्रा ताल की ओर रवाना हुई। भर्रा ताल में पूजा, अर्चना के बाद कलश यात्रा ने मंदिर की परिक्रमा की। बाद में व्यासपीठ पर विराजमान पंडित राकेश डुकलान ने कहा कि भागवत कथा सुनने से मनुष्य का कल्याण होता है। कथा सुनने के लिए विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित रेवाधर कलौनी, महंत गंगा दत्त पांडेय, जय दत्त पांडेय, नागार्जुन मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी, व्यवस्थापक विक्रम सिंह सामंत, डॉ. सतीश पांडेय, शंकर सिंह पुजारी आदि आयोजन में जुटे हैं।