फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नंदा सुनंदा महोत्सव में कदली वृक्ष का हुआ आगमन

Sat, 23 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में नंदा सुनंदा महोत्सव के तहत रौल्यूड़ा से कदली वृक्ष लेकर आते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के प्राचीन बालेश्वर मंदिर में मां नंदा-सुनंदा मेले का आयोजन जारी है। शनिवार सुबह छह बजे कदली वृक्ष आगमन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

इस दौरान देवडांगरों ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। कदली वृक्ष से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति का निर्माण कर प्राण प्रतिष्ठा की गई और नंदाष्टमी-राधाष्टमी पर्व पर पूरे दिन वैदिक अनुष्ठान कार्यक्रम आयोजित किए गए।
शनिवार को सुबह कदली वृक्ष आगमन के लिए शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान देवडांगर देवीलाल वर्मा की अगुवाई में शांति पटवा, गौरव वर्मा, विवेकानंद बिष्ट, गीता तड़ागी आदि देव डांगरों ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

कदली वृक्ष आगमन के मौके पर बालेश्वर मंदिर में पुरोहित पंडित दीपक कुलेठा, गिरीश कलौनी, विनोद पांडेय के मंत्रोच्चारण के बीच देवी लाल वर्मा, कैलाश पांडे, गिरीश पांडे, जगदीश वर्मा, निर्मल पुनेठा, शंकर रावल ने श्री गणेश पूजन, वास्तु, नवगृह पूजन, मां नंदा सुनंदा प्राण प्रतिष्ठा के साथ विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए।
इस मौके पर समिति अध्यक्ष शंकर दत्त पांडे, विकास साह, महंत पवन गिरि, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, सभासद रोहित बिष्ट, बहादुर सिंह, अशोक वर्मा, मयूख चौधरी, कमल गोस्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें