चंपावत जीजीआईसी परीक्षा केंद्र के प्रवेशद्वार में परीक्षार्थी की जांच करता पुलिस कर्मी।
चंपावत। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित कनिष्ठ सहायक परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा नियंत्रण कक्ष के प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने बताया कि रविवार को हुई परीक्षा में 82.05 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू की गई थी।
चंपावत जिले के 16 (चंपावत में नौ और लोहाघाट में सात) परीक्षा केंद्रों में 3488 अभ्यर्थियों में से 2862 ने परीक्षा दी जबकि 626 अभ्यर्थी गैर हाजिर रहे। जोनल मजिस्ट्रेट रिंकू बिष्ट और अनिल कुमार चन्याल सहित कई अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का मुआयना किया। सभी केंद्रों में सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त किया गया था।
वर्तमान घटनाक्रम से संबंधित काफी प्रश्न पूछे गए थे। इसी तरह उत्तराखंड की जानकारी को भी परखा गया था।
- नवीन सिंह बोहरा, चंपावत।
पेपर अपेक्षा से भी ज्यादा अच्छा था। सामान्य ज्ञान से लेकर अधिकांश सवाल सही होने से अच्छे नतीजे की उम्मीद है।
- सुनीता टम्टा, चंपावत।
चंपावत जीजीआईसी परीक्षा केंद्र के प्रवेशद्वार में परीक्षार्थी की जांच करता पुलिस कर्मी।