फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप से टकराई बाइक, तीन सवार जख्मी

Mon, 23 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीरीठा साहिब (चंपावत)।
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीरीठा साहिब (चंपावत)। सोमवार शाम को श्रीरीठा साहिब से लोहाघाट को आ रही बाइक की मैक्स यूके-टीए/00071 से गुरौली से दो किलोमीटर दूर भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार कुलदीप सिंह (30) पुत्र किशन सिंह, कुलदीप की पत्नी कविता (26) एवं पुत्री परि (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों लोग श्रीरीठा साहिब गुरुद्वारे के दर्शन कर अपने घर खटीमा लौट रहे थे। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से लोहाघाट अस्पताल लाया गया। डॉ. धनजंय व डॉ. रोहित का कहना है कि कुलदीप के सिर, पांव, कविता के पांव और बच्ची के शरीर में गुम चोटें लगी हैं। तीनों हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें