फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिला अस्पताल में बढ़े पीलिया के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में पीलिया के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले तीन महीने में करीब 300 से अधिक मरीज पीलिया के इलाज के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल के फिजिशियन डॉ. अजय कुमार ने बताया कि लोहाघाट क्षेत्र में गंदा पानी पीने से लोगों में पीलिया का वायरस फैल रहा है। 25 साल से कम उम्र के लोग पीलिया के शिकार हो रहे हैं। पानी के कारण यह बीमारी परिवार के लोगों में फैल रही है। डॉ. अजय ने बताया कि स्वस्थ रहने के लिए लोगों को बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए और गंदा पानी पीने से बचना चाहिए। पीलिया होने पर परहेज करना चाहिए और चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें