फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: खेतीखान सड़क पर जाम लगाना हुआ आम

Thu, 29 May 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में सुबह शाम जगह-जगह जाम लगने से लोग परेशान हैं। बृहस्पतिवार को नगर में पार्किंग व्यवस्था के बाद भी कई जगहों पर आड़े तिरछे खडो वाहनों की वजह से जाम लग गया। यातायात पुलिस की तैनाती के बाद भी जाम लगना आम बात हो गई है। नगर के खेतीखान रोड में हर रोज बार -बार जाम लग रहा है। जाम की वजह से ग्रामीण क्षेत्राें से जरूरी कार्यों के लिए आने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। यातायात प्रभारी हयात सिंह अधिकारी ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें