फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम खुलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूटे

विज्ञापन
लोहाघाट स्टेशन बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में लगने वाले जाम से लोगों को निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन लगने वाले जाम से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम को खुलवाने में यातायात पुलिस के पसीने छूट गए। मशक्कत के बाद जाम खुल पाया। सोमवार को बाजार में भारी भीड़ रही। लोगों की ओर से अपने वाहनों को सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से खड़ा करने से जाम लगा। शीतला माता मंदिर से लेकर स्टेशन बाजार और गैस गोदाम से लेकर पुल्ला टैक्सी स्टैंड तक वाहनों की लाइन लगी रही। इस दौरान सेना के कई वाहन भी जाम में फंस गए। जाम को खुलवाने के लिए यातायात पुलिस कर्मी डटे रहे। वाहनों की लंबी कतार होने के चलते उन्हें जाम खुलवाने में पसीने छूट गए। घंटों मशक्कत के बाद यातायात पुलिस कर्मी जाम खुलवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें