फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बिजली गिरने से कालाझाला कांटे का सॉफ्टवेयर खराब, राॅयल्टी की चोरी

Sat, 01 Apr 2023 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
शारदा खनन क्षेत्र के कालाझाला निकासी गेट का कांटा खराब।
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बिजली गिरने से शारदा खनन क्षेत्र के कालाझाला निकासी गेट का कांटा खराब हो गया जिससे शनिवार को कांटे पर अफरातफरी मची रही। मौके का फायदा उठाकर कई डंपर चालक राॅयल्टी चुकाए बिना उपखनिज ले गए। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने इनमें से चार डंपरों को रोका और राॅयल्टी वसूलने के बाद छोड़ा।
विज्ञापन

बिजली गिरने से शुक्रवार रात कालाझाला तौल कांटे का सॉफ्टवेयर उड़ गया। इस कारण शनिवार सुबह निकासी के लिए कांटे पर वाहनों की लंबी लाइन लगी रही जिसका फायदा उठाकर कई डंपर चालक राॅयल्टी चुकाए बिना उपखनिज भरे वाहन ले गए। इसका पता चलते ही वन दरोगा मुनेश राणा कर्मचारियों की टीम लेकर गेट पर पहुंचे। इस टीम ने बिना राॅयल्टी वाले चार डंपरों को रोका और राॅयल्टी चुकाने पर चारों डंपरों को छोड़ दिया गया। इधर वन निगम के खनन प्रबंधक देवेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि बिजली गिरने से खराब हुआ कांटा ठीक कराया जा रहा है। कांटा ठीक के बाद ही निकासी सुचारु की जाएगी।

डीएम के निर्देश पर दुरुस्त कराए पार्किंग बैरियर

टनकपुर (चंपावत)। जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी के निर्देश के बाद मेला प्रशासन ने पूर्णागिरि मार्ग पर लगे पार्किंग बैरियरों को दुरुस्त करा दिया है। मेला अधिकारी एएमए भगवत पाटनी ने बताया कि शुक्रवार को बूम पार्किंग में वन कर्मी बैरियर के पास लगे लोहे का डिवाइडर में गिरने से घायल हुआ था। पूर्णागिरि मेले में आ रहे वाहनों से पार्किंग शुल्क की वसूली के लिए मेला प्रशासन ने नायकगोठ और बूम में बैरियर लगाए हैं। नायकगोठ बैरियर के अचानक गिरने से बाइक सवार भाई-बहन के घायल होने की घटना के बाद जिलाधिकारी ने मेला प्रशासन को बैरियरों को व्यवस्थित तरीके से लगाने के निर्देश दिए थे। मेला अधिकारी एएमए ने बताया कि बैरियरों को दुरुस्त कराकर ठेकेदार को सुरक्षित तरीके से पार्किंग शुल्क की वसूली करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें