चंपावत से देहरादून रवाना होते जल निगम जल संस्थान कर्मचारी। संवाद
चंपावत। जल निगम और जल संस्थान कर्मी मांगों के लिए देहरादून रवाना हो गए हैं। कर्मी पेयजल और सीवरेज योजना के निर्माण, रखरखाव का कार्य बाहरी एजेंसियों से कराए जाने का लेकर विरोध कर रहे हैं। सोमवार को पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष यमन बिष्ट के नेतृत्व में जल निगम और जल संस्थान कर्मी देहरादून रवाना हुए। मंगलवार को देहरादून में जनाक्रोश रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदेश भर के कर्मी प्रदर्शन करेंगे। वक्ताओं ने कहा कि पेयजल निगम और जल संस्थान का एकीकरण समेत कई मांगों को लेकर वह आंदोलन कर रहे हैं। देहरादून रवाना होने वालों में कमलेश उप्रेती, नरेंद्र मोहन गड़कोटी, नीरज धामी, एलडी सिंह, बृजमोहन जोशी, प्रहलाद सिंह, अजय मेहरा, जगदीश जोशी, राजेंद्र सिंह, शालिनी देव, दीपा मुरारी आदि हैं। संवाद