फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आईटीबीपी के हिमवीरों ने सीखे भीड़ नियंत्रण के गुर

Thu, 12 Mar 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में दो दिवसीय भीड़ नियंत्रण प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कमांडेंट संजय कुमार के निर्देशन में भीड़ नियंत्रण का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत के उप निरीक्षक सतीश शर्मा, कांस्टेबल सुधीर कुमार ने वाहिनी में उपस्थित हिमवीर पदाधिकारियों को भीड़ नियंत्रण की विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी। बताया कि किसी भी आपात स्थिति में भीड़ को किस प्रकार से शांतिपूर्वक नियंत्रित किया जाता है। सभी हिमवीरों को लाठी चार्ज करना, सुरक्षा घेरा बनाना, भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करना और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनाई जाने वाली अन्य आवश्यक कौशल और आधुनिक तरीकों से अवगत करवाया गया। इस दौरान द्वितीय कमान सूबे सिंह, सहायक सेनानी गौरव कुमार, मनमोहन सिंह, डाॅ. फिलिप गंगटे, अक्षय गणपति, अंकुर कुमार और वाहिनी के हिमवीर पदाधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें