फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में आईटीबीपी बरेली की टीम ने बाजी मारी

विज्ञापन
आईटीबीपी के अंतरसीमांत स्तरीय जूडो प्रतियोगिता के विजेता। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी छमनियांचौड़ में अंतर सीमांत स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में बरेली सेक्टर के खिलाड़ियों ने बाजी मारी। बरेली की टीम 21 अंकों के साथ पहले, देहरादून 18 अंकों के साथ दूसरे और शिमला की टीम 13 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। बरेली सेक्टर के सत्य प्रकाश ऑलओवर बेस्ट खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्षेत्रीय मुख्यालय बरेली, देहरादून और क्षेत्रीय मुख्यालय शिमला की टीम के 60 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इससे पहले आईटीबीपी परिसर में कमांडेंट बसंत कुमार नोगल के दिशा-निर्देशन पर उपसेनानी बरेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां उपसेनानी राजेश कुमार मीणा, ज्योति रंजन, पंकज कुमार, डॉ. हर्षवर्धन, डॉ. अनिल कुमार, गोविंद बल्लभ जोशी, अर्जुन सिंह कंडारी, गोपाल लाल वर्मा, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

परिणाम
भार वर्ग प्रथम द्वितीय
60 किलो पुष्कर सिंह शिमला हगम बासुमतारी देहरादून
66 किलो सत्य प्रकाश बरेली राकेश देहरादून
73 किलो संदीप कुमार बरेली जाहिर हसन बरेली
81 किलो अजित सिंह देहरादून रोहित कुमार देहरादून
90 किलो सुखदेव कुमार बरेली सुधीर कुमार शिमला
100 किलो रमन सिंह शिमला विजय कुमार बरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें