फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तहसील दिवस में उठा भूमि अधिग्रहण के मुआवजे का मुद्दा

Tue, 17 Oct 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के तहसील दिवस में एडीएम हेमंत कुमार वर्मा के सम्मुख समस्या उठाता ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तहसील दिवस में ज्ञानखेड़ा और मनिहारगोठ के ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान ली गई जमीन के अधिग्रहण का मुआवजा दिलाने की मांग की। मंगलवार को हुए तहसील दिवस में 22 मामले उठे। 19 समस्याओं का मौके पर निस्तारण हुआ। तीन समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एडीएम हेमंत कुमार वर्मा ने अधीनस्थों को समस्याओं को लटकाने के बजाय समयबद्ध तरीके से हल करने की हिदायत दी। तहसील दिवस में एसडीएम आकाश जोशी, एसीएफ नेहा चौधरी, एपीडी विम्मी जोशी, सीईओ भारत जोशी, एआरटीओ सुरेंद्र कुमार, डीटीडीओ अरविंद गौड़, सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी, डीपीआरओ रामपाल, लोनिवि के एई एलएस सामंत, ऊर्जा निगम के एई मयंक भट्ट, जल संस्थान के एई बीएस कुआर्बी, रेंजर गुलजार हुसैन आदि मौजूद थे।

इन्होंने उठाईं समस्याएं
गैड़ाखाली के देव सिंह ने नाप भूमि पर हो रहे भूकटाव को रोकने, प्रधान निर्मला सामंत ने जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में आ रही समस्या दूर करने, खेतखेड़ा के पुष्कर सिंह ने सरकारी स्कूल में दूर के बच्चों के लिए बस सेवा शुरू कराने, प्रधान पूजा जोशी ने छीनीगोठ में जंगली जानवरों से बचाव के लिए सोलर फेंसिंग लगाने, जगदीश परगाई ने कठौल में पेयजल किल्लत दूर करने, थ्वालखेड़ा के प्रधान दीपा बोहरा ने सड़क निर्माण के दौरान उत्पन्न हो रहे भूमि विवाद को निपटाने और छीनीगोठ के नवीन भट्ट ने पीएम आवास की तीसरी किस्त की राशि दिलाए की मांग की।
विज्ञापन

चंपावत तहसील दिवस में नहीं आए फरियादी
चंपावत। चंपावत में हुए तहसील दिवस में अधिकारी एक घंटे से अधिक समय तक फरियादियों का इंतजार करते रहे लेकिन एक भी व्यक्ति के नहीं आने से तहसील दिवस कार्यक्रम को दोपहर 12 बजे बंद कर दिया गया। नायब तहसीलदार पुष्कर नाथ, रेंजर बीएम टम्टा, डॉ. अतुल शर्मा, डॉ. कोमल सिंह, सीईओ के प्रतिनिधि राधेश्याम खर्कवाल, हेमंत फुलारा आदि काफी देर तक फरियादियों का इंतजार करते रहे। कुछ ऐसा ही हाल जिले की अन्य तहसीलों का भी रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें