फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: डकैतों को पकड़ने के लिए जांच जारी

Tue, 18 Nov 2025 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक के घर पर पड़े डाके का पुलिस पता लगा रही है। पुलिस और एसओजी की 16 सदस्यीय टीम लगातार खोजबीन और अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में डर का माहौल है। रात के समय लोगों को नींद ठीक से नहीं आ रही है। बता दें कि शुक्रवार रात 12 बजे गढ़ीगोठ के लाटाखल्ला निवासी पूर्व सैनिक भीम सिंह के घर पर सात-आठ अज्ञात डकैतों धावा बोल उनके और उनकी पत्नी को मारपीट कर बेहोश कर दिया था। डकैतों ने पूर्व सैनिक की पत्नी के जेवर लूट लिए थे। सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि जांच जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें