चंपावत जिला सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत साक्षात्कार देते अभ्यर्थी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत शुक्रवार को विकास भवन सभागार में साक्षात्कार हुए। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रवासियों और बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए योजना चलाई गई है। योजना के तहत प्रवासियों से पशुपालन, रेडीमेड गारमेंट्स, कड़कनाथ फार्म, इंटीरियर डिजायनिंग, मोबाइल शॉप आदि के लिए आवेदन मांगे गए थे। साक्षात्कार प्रक्रिया में 56 आवेदकों में से 34 को सक्षम पाया गया। इस मौके पर जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक मीना बोहरा, अग्रणी बैंक प्रबंधक एसी जोशी, ग्रामोद्योग अधिकारी राजीव पाठक, पशुपालन विभाग के डॉ. आरके पाठक, एसबीआई के मंगल सिंह, पीएनबी के सीकेएस ऐथानी, वरिष्ठ सहायक जिला उद्योग केंद्र पंकज चौहान आदि शामिल रहे। संवाद