फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह पकड़ा

विज्ञापन
चंपावत पुलिस द्वारा दबोचे गए साइबर ठग। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ठगी की छह लाख से ज्यादा रकम वसूल कर पीड़ितों को दिलाई है।
विज्ञापन

एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि जिले के विभिन्न थानों में पंजीकृत हुए साइबर अपराधों में पश्चिम बंगाल, बिहार, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान राज्य से ऑनलाइन ठगी करने वाले नौ आरोपियों को ट्रैक करते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपियों से ठगी करने में प्रयोग पांच मोबाइल बरामद किए गए।
पूछताछ में इन्होंने खुलासा किया कि लोगों को कॉल कर नौकरी दिलाने का झांसा दिया जाता था। साथ ही बैंक अधिकारी बताकर बैंक डिटेल लेकर एनी डेस्क ऐप के माध्यम से, वीडियो कॉल और अन्य पैंतरों से भोले भाले लोगों को अपने चंगुल में लेकर ऑनलाइन धोखाधड़ी की जाती थी।
विज्ञापन

इन लोगों को लौटाई गई ठगी की धनराशि
चंपावत। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया साइबर ठगों के शिकार बने डॉ. वीके जोशी, अंकित कुमार वर्मा, मधुलता, तनुजा भट्ट, शंकर दत्त, रमेश चंद्र जोशी, संजय अग्रवाल, दीपक गड़कोटी, नीरज सिंह शर्मा आदि को ठगी की धनराशि लौटाई गई। संवाद
ये आरोपी किए गिरफ्तार
चंपावत। आशीष कुमार ठाकुर पुत्र हृदय ठाकुर निवासी ग्राम सिंधिया समस्तीपुर बिहार, अमित कुमार अंशु पुत्र विपिन सिंह, निवासी वार्ड नंबर 11 बासुदेवपुर, थाना मोफसे, जिला बेगूसराय, बिहार, हारून अल रशीद पुत्र अयशूर अहमद, निवासी मिल्की चौकी मिल्की थाना इग्लिंश बाजार, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल, वसीम पुत्र सौरभ खान निवासी गुलपाडा सिकरी राजस्थान, अंतोष कुमार पुत्र शत्रुघ्न मंडल ग्राम कुरोही सुपोल बिहार, समीम पुत्र ताहीर उलेटा हरियाणा, यूसुफ उर्फ झोली पुत्र फूल सिंह निवासी नगलाचौड़ी बंगर मथुरा, सिराजु पुत्र सुखा निवासी नूह हरियाणा, अमीर खान पुत्र अलीजान निवासी गोवर्धन मथुरा आदि शामिल हैं। संवाद
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
चंपावत। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में सीओ अविनाश वर्मा, सुरेंद्र खड़ायत, मीनाक्षी नौटियाल, हेमंत सिंह कठैत, हरीश प्रसाद, सोनू सिंह थाना, बिहारी लाल, गिरीश चंद्र रीनू खत्री, विनोद जोशी,सद्दाम हुसैन, प्रतीक पचौली, आशा गोस्वामी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें