चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में विशेषज्ञों के साथ एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने एसडीजीएस के विभिन्न आयामों, डेटा प्रबंधन प्रणाली, पीएम गतिशक्ति पोर्टल के प्रभावी उपयोग विषय पर जानकारी दी गई। डीएम ने प्रत्येक विभाग एसडीजीएस से संबंधित डेटा समय-समय पर पोर्टल पर अपलोड करने और पीएम गतिशक्ति की सभी परियोजनाओं को समय से लागू करने के निर्देश दिए। कहा कि विजन 2047 के लिए जिले को मॉडल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की जाएं। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, डीडीओ दिनेश सिंह डिगारी, सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। संवाद