चंपावत। थाना तामली पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा से लगे गांव तारकोल, बारकुम और बामनगांव में जाकर नेपाल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। वहां के लोगों को वर्तमान के हालातों के बारे में बताते हुए आवश्यक जानकारियां दीं। भारत-नेपाल राष्ट्रीय सीमा पर स्थित ग्राम सभा के लोगों को साइबर, नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराधों, नए कानूनों के बारे में बताया। पुलिस ओर एसएसबी लगातार सीमा पर संयुक्त सघन चेकिंग और कांबिंग कर रही है। संवाद