फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: नेपाल में भारतीय राजदूत ने एनएचपीसी का भ्रमण किया...संशोधित

Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा /चंपावत। नेपाल में भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बीती रात शनिवार को एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन के अतिथि गृह में विश्राम किया। पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक राजिल व्यास और अन्य ने उनका स्वागत किया। एनएचपीसी की ओर से शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित भी किया गया। सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
विज्ञापन

राजदूत ने टनकपुर पावर स्टेशन का निरीक्षण भी किया। एनएचपीसी लिमिटेड को नवरत्न का दर्जा मिलने पर उन्होंने खुशी जताई और सभी अधिकारियों को बधाई दी।

वहीं, अतिथिगृह में आयोजित बैठक में अधिकारियों से टनकपुर पावर स्टेशन से हो रहे बिजली उत्पादन और वहां की गतिविधियों की जानकारी ली।
रविवार सुबह उन्होंने पावर स्टेशन स्थित जलशक्ति मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने टनकपुर बैराज का भी निरीक्षण किया। टनकपुर बैराज से वे नेपाल रवाना हो गए। उनकी अगुवाई के लिए टनकपुर बैराज से सटे नेपाल क्षेत्र (ब्रह्मदेव) में नेपाल प्रशासन के अधिकारी और वाहन पहुंच गए थे।

चंपावत के डीएम नवनीत पांडे ने भी एसएसबी अतिथि गृह में उनका स्वागत किया और जिले के बारे में कई जानकारी दी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय गणपति और एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें