लोहाघाट (चंपावत)। आपदा प्रबंधन के लिए पूर्ति विभाग की ओर से लोहाघाट क्षेत्र में सस्ता गल्ला विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों को निर्देश दिए। पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने सरकारी सस्ता गल्ला की दुकानों में राशन के स्टॉक और वितरण प्रणाली की जांच की। उन्होंने गल्ला विक्रेताओं को राशन कार्ड धारकों को समय पर और निर्धारित मात्रा में राशन उपलब्ध कराने, आपदा की स्थिति में खाद्य सामग्री की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने के निर्देश दिए। गल्ला विक्रेताओं को हिदायत दी कि वह गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री का वितरण करें। इस दौरान अनिल कुमार मौजूद रहे। संवाद