फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश

विज्ञापन
खेतीखान के गोशनी गांव में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते सीडीओ आरएस रावत। - फोटो : LOHAGHAT
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सीडीओ राजेंद्र सिंह रावत ने खेतीखान के गोशनी गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान सीडीओ ने गांव में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में विशेष ध्यान रखने के साथ मनरेगा के तहत पात्र व्यक्तियों को रोजगार देने के निर्देश दिए। सीडीओ रावत ने मनरेगा, 14वें, 15वे वित्त, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, स्वजल, बायफ, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग आदि विभागों की ओर से गांव में किए गए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आजीविका पैकेज आदि से लाभान्वित लोगों से बात कर उन्हें सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से रोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने मनरेगा के तहत सामग्री अंश और जल जीवन मिशन की लंबे समय से राशि न मिलने पर कार्य संचालन में हो रहीं दिक्कतें बताईं। सीडीओ ने मार्च के अंतिम सप्ताह तक राशि अवमुक्त होने की बात कही। निरीक्षण के दौरान बीडीओ सुभाष लोहनी, ग्राम प्रधान रेनू वर्मा, संदीप कलखुड़िया, आलोक वर्मा, बबलू राम, अंशुल आर्य, पंकज माहरा, सचिन जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें