लोहाघाट में मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करते जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते और अन
लोहाघाट(चंपावत )। सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव भवदीप रावते ने मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। औषधि निरीक्षक नीरज, फार्मासिस्ट योगेश और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ लोहाघाट क्षेत्र में शेखर, बोहरा व महरा नाम के तीन स्टोरों में दवाओं की जांच की। मरीजों को क्रय की जाने वाली दवाइयों के पक्के बिलों की जांच की गई। मेडिकल स्टोरों पर फार्मासिस्ट के लाइसेंस देखे। ग्राहकों से दवा के साथ पक्का बिल लेने के लिए जागरूक किया। संवाद