चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने टनकपुर-चंपावत एनएच पर स्वाला डेंजर जोन के पास सड़क चौड़ीकरण और सुधार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति, निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की। उन्होंने पहाड़ी ढलान पर बनाए जा रहे सात बेंचों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की गति बढ़ाई जाए। इस दौरान डाउन साइड कटिंग के काम की भी जांच की और कहा कि इस कार्य को तेज किया जाए। उन्होंने सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के साथ तकनीकी मानकों और सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने को कहा। संवाद