फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस नौ से चलेगी

Tue, 05 Mar 2024 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर से राजधानी देहरादून के लिए नौ मार्च से साप्ताहिक नई एक्सप्रेस गाड़ी चलेगी। रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इससे मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से मंगलवार को अधिसूचना जारी हो गई है। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को टनकपुर से रवाना होगी। 15020 साप्ताहिक ट्रेन का संचालन प्रत्येक शनिवार को टनकपुर से शाम 19:40 बजे किया जाएगा। शाम19:52 बजे बनबसा, रात 20:12 बजे खटीमा पहुंचेगी। 20.50 बजे पीलीभीत जंक्शन पहुंचकर ट्रेन रात 21:28 बजे भोजीपुरा जाएगी। 22:13 बजे बरेली सिटी, 22:33 बजे बरेली जंक्शन जाएगी। चंदौसी, मुरादाबाद, नजीबाबाद, हरिद्वार होते हुए सुबह 7:35 बजे देहरादून पहुंचेगी। वापसी में 15019 साप्ताहिक ट्रेन रविवार को 15:15 बजे देहरादून से चलकर चलेगी।। तड़के चार बजे टनकपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से बरेली से देहरादून जाने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें