फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: किसानों को दी सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी

Mon, 02 Oct 2023 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में किसानों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते सहकारिता विभाग के कर्मचारी। संवाद 
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सहकारिता विभाग की ओर से बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति चांदमारी और धरमघर समिति की प्रशासकीय वार्षिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान किसानों के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

अपर जिला सहकारी अधिकारी कमला मेहरा की अध्यक्षता और सचिव महेश बोहरा और निर्मल चंद्र के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में न्याय पंचायत भुमलाई, कोलीढेक में सहकारिता विभाग की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में वार्षिक आय-व्यय, लाभांश, लाभ, हानि, बीमा के साथ ही वर्तमान में चल रही मिलेट्स, मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण, कुक्कुट पालन, पॉलीहाउस, उर्वरक, नैनो यूरिया आदि के बारे में जानकारी दी। एकमुश्त समाधान योजना और सदस्यता वृद्धि अभियान पर भी जोर दिया गया।
किसानों को मध्यकालीन दुधारु मद में बिना ब्याज के सात लाख का ऋण वितरित किया गया। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य सूरज कुमार, ग्राम प्रधान भुवन सुतेड़ी, रघुवर दत्त मुरारी, रमेश चंद्र पांडेय, राम नारायण बिष्ट, संदीप सिंह, जानकी देवी, रेखा देवी, हेमा, ओम प्रकाश, जीवन लाल, बलवंत गिरि, नीरज कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें