चंपावत। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वृद्धजन देखभाल कार्यक्रम के तहत वृद्धजन सम्मान समारोह और गोष्ठी का आयोजन किया। एसीएमओ डॉ. इंद्रजीत पांडेय की अध्यक्षता में जिला कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन गौरव पांडे ने वृद्धावस्था में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और स्वास्थ्य विभाग से वृद्धजनों के लिए उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी। एसीएमओ और निश्चेतक डॉ. वेंकटेश द्विवेदी ने वृद्धजनों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने और योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ रहने की सलाह दी। वृद्धजनों को वुडन वॉकिंग स्टिक भेंटकर सम्मानित किया गया। एएनएम वंदना नपचियाल, सुनीता डसीला और नीतू जोशी ने वृद्धजनों के ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की। संवाद