फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: वैज्ञानिक राकेश कुमार चाय बोर्ड चंपावत के प्रभारी बने

Tue, 18 Apr 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारतीय चाय बोर्ड के वैज्ञानिक राकेश कुमार चाय विकास बोर्ड के चंपावत के नए प्रभारी होंगे। उन्होंने का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। डेसमंड बर्कबेक के पद त्याग करने के बाद उन्हें ये अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


राकेश कुमार को तीन साल के लिए उत्तराखंड चाय बोर्ड में प्रतिनियुक्ति पर 2022 में भेजा गया था। वह अब तक विपणन और भवाली की प्रयोगशाला के प्रभारी थे। चाय विकास बोर्ड चंपावत का जिम्मा मिलने के बाद उन्हें विपणन की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। कुमार ने कहा कि चंपावत की चाय की प्रदेश से बाहर भी खास खूबी रही है।

उनका प्रयास होगा कि यहां की चाय का न केवल अधिक उत्पादन हो, बल्कि निर्यात भी बढ़े। चंपावत के 241 हेक्टेयर क्षेत्र में फैले चाय बागान से इस वक्त 60 हजार किलोग्राम चाय की पत्तियों का उत्पादन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें