फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बढ़ती ठंड ने बढ़ाई लोगों की दिक्कतें

Tue, 23 Jan 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बढ़ती ठंड जिले के विभिन्न स्थानों पर लोगों के लिए परेशानियां बढ़ा रही है। सुबह पाला और शाम के समय ठंडी हवाओं से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप खिल रही है जिससे थोड़ी राहत मिल रही है। कड़ाके की ठंड के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। मंगलवार को चंपावत में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जिला प्रशासन और नगर पालिका की ओर से मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है जिससे रेहड़ी, फड़ और मजदूरों को राहत मिल रही है। संवाद
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें