टनकपुर में भगवान गणेश की मूर्ति विसर्जन में निकली झांकी में शामिल व नृत्य प्रस्तुत करते कलाकार। (
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। शहर के घसियारा मंडी की गणेश उत्सव नवयुवक कमेटी ने गाजे-बाजे के साथ शारदा स्नानघाट पर भगवान गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया... के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। झांकी में शामिल कलाकारों ने भक्तिगीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तुति से समा बांधा। वहां योगेश वाल्मीकि, विशाल वाल्मीकि, अर्जुन, संजीव, अर्जुन कुमार आदि थे। बनबसा में प्राचीन हनुमान मंदिर में मंदिर समिति और श्रीजी सरकार परिवार ने दस सितंबर को गणेश महोत्सव का आयोजन किया। बृहस्पतिवार को शारदा तट पर गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। वहां समिति अध्यक्ष पं. मदन काफले, कोषाध्यक्ष भरत भंडारी, यश, सुशील, हिमांशु आदि थे।