फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लधिया नदी से रात में हो रहा अवैध खनन, तीन डंपर सीज

विज्ञापन
लधिया घाटी में अवैध खनन सामग्री का मुआयना करते खनन अधिकारी। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत। नेपाल सीमा से लगे चूका क्षेत्र में रात में अवैध खनन चल रहा है। मंगलवार रात आठ बजे संयुक्त छापे में ये चोरी सामने आई। लधिया नदी से अवैध खनन में लिप्त तीन डंपर सीज कर ठुलीगाड़ पुलिस के हवाले कर दिए। मंगलवार देर रात नेपाल सीमा से लगे चूका में लधिया नदी से अवैध खनन की शिकायत पर खनन, राजस्व और पुलिस की टीम ने खनन उप निदेशक राजपाल लेघा के नेतृत्व में औचक छापा मारा। एक पॉकलैंड मशीन के जरिए अवैध खनन हो रहा था। टीम ने मौके पर छह टायर वाले तीन डंपर लधिया नदी से अवैध खनन में लिप्त पाए। पूछताछ में पता चला कि तीनों डंपरों में पांच-पांच घनमीटर आरबीएम था। आनन-फानन में तीनों डंपरों ने चूका में उप खनिज खाली कर डाला। उप निदेशक ने बताया कि अवैध खनन के आरोप में तीनों डंपरों को सीज करने के साथ ही एमएमडीआर एक्ट 1957 की धारा 23 सी के तहत कार्यवाही की गई है। टीम में राजस्व उप निरीक्षक गोविंद गिरी, अमर सिंह मंगला के अलावा ठुलीगाड़ पुलिस के कर्मी थे। बता दें कि चूका में मंगलवार दोपहर को भी अवैध खनन में लिप्त दो ट्रकों पर भी कार्यवाही की गई थी। 19 मई से अब तक खनन विभाग ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए चल्थी में तीन डंपर सीज करने के अलावा अवैध भंडारण की वजह से स्टोन क्रशर पर 4.47 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें