फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: 31 तक नहीं कराई केवाईसी तो नहीं मिलेगा सिलिंडर

Fri, 05 Jul 2024 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। रसोई गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं ने अगर 31 जुलाई से पहले केवाईसी नहीं कराई तो उन्हें गैस के लाले पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

झूलाघाट गैस आफिस क्षेत्र में किल्ल गांव से बडालू, गैना, बगरतोली, बिसखोली, गौरीहाट, लमतड़ा, मजिरकांडा, भटेड़ी, तल्ली कटियानी, जामिरपानी, खरक्यूड़ा, बनाड़ा, कानड़ी, बलतड़ी, गेठीगाड़ा, तालेश्वर, खोलाकट्यानी, खर्कतड़ी, अमतड़ी आदि दर्जनों गांव आते हैं। गैस आफिस के प्रबंधक सुरेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि कम संख्या में लोग केवाईसी करा रहे हैं। उन्होंने 31 जुलाई से पहले केवाईसी और मोबाइल नंबर अपडेट करवाने का अनुरोध किया है। कहा कि 31 जुलाई के बाद बगैर ऑनलाइन बुकिंग के सिलिंडर नहीं दिए जाएंगे। बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने केवाईसी करवा ली है वह 8454955555 में मिस कॉल और 7718955555 में कॉल कर ऑनलाइन गैस बुक कर सकते हैं। केवाईसी करवाने के लिए आधार कार्ड, गैस बुक, मोबाइल नंबर के साथ खुद उपस्थित होना जरूरी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें