फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: एक केतुली चाहा की चार गिलासा, तेरी मेरी....

Thu, 26 Oct 2023 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत के सीमांत तामली में दशहरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देती लोक कलाकार। सं
विज्ञापन
चंपावत। जिले के सीमांत तामली में चल रहे दशहरा महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। बुधवार की सांस्कृतिक संध्या लोकगायक इंद्र आर्या, दक्ष कार्की और अन्य लोक कलाकारों के नाम रही।
विज्ञापन

लोक गायक इंद्र अर्या ने एक केतुली चाहा की चार गिलासा, तेरी मेरी जोड़ी फर्स्ट क्लास, जरा मांठू-मांठू हिट, तेरो लहंगा क्या भलौ छाजि रौ, ओ लाली हो हौसिया लाली आदि गानों की शानदार प्रस्तुति दी। दक्ष कार्की की ओर से सुण ले दगडिय़ा बात मेरी सहित अन्य गानों में दर्शक अपने स्थानों में थिरकने लगे। इससे पूर्व महिलाओं की ओर से दिन में देवी खल में झोड़ा चांचरी और लोक गीतों का गायन किया। महोत्सव आयोजन समिति के देवेंद्र जोशी ने बताया कि महोत्सव का समापन लकी ड्रा के साथ किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान विपिन जोशी, मदन पांडेय, महा सिंह, प्रहलाद सिंह, भुवन जोशी, दिनेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें