चंपावत। जिले में उद्यान विभाग 50 हजार पौधों का रोपण करेगा। इसके लिए विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। उद्यान विभाग 16 जुलाई से शुरू होने वाले हरेला पर्व की तैयारियों में जुट गया है। पंजीकृत नर्सरियों से पौध मंगाने का काम शुरू हो गया है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडे ने बताया कि पौधरोपण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक परिवार को पांच पौध वितरित किए जाएंगे। जिले के प्रत्येक ब्लाॅक में फलदार, सब्जी के पौधे रोपे जाएंगे। उन्होंने बताया कि पौधरोपण कार्य 21 अगस्त तक विभिन्न विभागों और जन सहभागिता के माध्यम से किया जाएगा। जिले की राजकीय नर्सरियों के साथ ही बनबसा, कालाढूंगी, रामनगर से पौधे मंगाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से हरेला पर्व पर अधिक से अधिक पौधों का रोपण करने की अपील की है। संवाद