फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बुजुर्गों को किया सम्मानित

Sat, 30 Sep 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
लोहाघाट में विश्व बुजुर्ग दिवस के मौके पर वृद्धजनों को सम्मानित करते लोग।  स्रोत : अस्पताल
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उप जिला अस्पताल लोहाघाट में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों का सम्मान किया गया। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. सोनाली मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज और परिवार को आगे बढ़ाने में बुजुर्गों की भूमिका पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

कहा कि जिस घर और समाज में बुजुर्गों का सानिध्य होता है वहां हमेशा खुशहाली होती है। उन्होंने लोगों से बुजुर्गों को पूरा सम्मान देने, उनकी बेहतर देखभाल करने पर जोर दिया। बाद में उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवा वितरित की। इस दौरान फार्मासिस्ट मुकुल राय, सभासद राजकिशोर साह, उमेश चंद्र जोशी, रमेश पाटनी, शांति देवी, कलावती देवी, प्रह्लाद सिंह, वीर सिंह, चंद्रशेखर दत्त, पीतांबर, दिनेश चंद्र पांडेय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें