फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में लाकडाउन के दौरान खूब हो रही है बागवानी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लॉकडाउन के दौरान लोगों का रूझान बागवानी की तरफ हो रहा है। सब्जी बीज खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। लॉकडाउन के दौरान एक ओर जहां राशन और अन्य दुकानों में लोग कम नजर आ रहे हैं, वहीं सब्जी बीज खरीदने को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार सुरेश मेहता ने बताया कि सामान्य दिनों की तुलना में सब्जी बीज की बिक्री में दोगुना इजाफा हो रहा है। वर्तमान में ओगल, शिमला मिर्च, बंद गोभी, बैगन, हरी मिर्च, कद्दू, लौकी, मटर आदि की मांग अधिक है, लेकिन ट्रांसपोर्टेशन की दिक्कत के चलते बीजों की कमी हो गई है। उधर काश्तकार कैलाश चंद्र, देव सिंह, संजय जोशी, मोहन पांडेय, सतीश चंद्र समेत आदि का कहना है कि लाॅकडाउन के चलते समय काटना मुश्किल हो गया है। उनका कहना है कि लाकडाउन के चलते बागवानी करके समय व्यतीत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें