पाटी (चंपावत)। अल्मोड़ा में होने वाले होली महोत्सव में पाटी क्षेत्र के होल्यार प्रतिभाग करेंगे। 28 सदस्यीय दल को जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने हरी झंडी दिखा कर मष्टा मंदिर से रवाना किया। प्रमुख होल्यार रंग कर्मी रविश पचौली, गिरीश चंद्र जोशी, सुरेंद्र राज लडवाल, सुरेश भट्ट के निर्देशन में होल्यार हिस्सा लेंगे। पाटी का होली सांस्कृतिक दल 2010-2011 से देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा में शिरकत कर रहा हैं। देवेंद्र सिंह मौनी के नेतृत्व में सात बार दल ने नैनीताल, राजेंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में राज भवन और परेड ग्राउंड में दो बार प्रतिभाग किया है। वहीं लंबे समय से अल्मोड़ा के होली महोत्सव में भी टीम प्रतिभाग कर रही है। दल ने रवानगी से पहले मष्टा मंदिर परिसर में गिरिजा सुत गणपति विधन हरो होली गायन किया। दल में सुरेश भट्ट, रवीश पचौली, सुरेंद्र लडवाल, सुरेश जोशी, गोकुलानंद भट्ट, गिरीश भट्ट, दीप चंद्र, पंकज पचौली आदि शामिल हैँ।