फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी के होल्यारों ने नैनीताल में जमाया होली का रंग

विज्ञापन
नैनीताल में युगमंच की होली में होली गीत पेश करती पाटी की टीम। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। युगमंच की ओर से नैनीताल में आयोजित होली कार्यक्रम में पाटी से गई टीम ने रंग बिखेरे। संस्कृति संस्था के मुखिया राजेंद्र गहतोड़ी के नेतृत्व में गई टीम ने जय बोलो यशोदानंदन की, अरे मोर मुकुट पीतांबर सोहै, माला विराजै मोतियन की, अली धूम मची ब्रज कुंजन में, चलो कहो तो यहीं रम जाय गौरी नैना तुम्हारे रसाभरे और सांझ भयै माई यशोदा घर नहीं आए कन्हैया होली गीत पेश किए। इस टीम ने ब्रज की सखियां भर लो पनिया और चूड़ी छम-चूड़ी छम, छनकाय झोड़ा भी गाया। टीम में शिक्षक रवीश पचौली, बसंत टकवाल, ललित सौराड़ी, कमल जोशी, नैन सिंह मेहता, हरीश लडवाल, दीपक भट्ट, सागर मौनी, प्रवीण पाटनी, नरेंद्र अधिकारी, सुरेंद्र लडवाल, शेखर, उमेश, मनुज, हिमांशु लडवाल, चंदन सिंह बोहरा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें