फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हिमवीरों, छात्र-छात्राओं ने किया योग

Fri, 14 Jun 2024 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
बाराकोट के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालाकोट में योगाभ्यास करते छात्र छात्राएं, हिमवीर व लो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल कालाकोट में योग शिविर का आयोजन किया। आईटीबीपी के कमांडेंट धर्मपाल सिंह रावत के दिशा निर्देशन में शुक्रवार को आयोजित योग शिविर में छात्र-छात्राओं और हिमवीरों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक विजयपाल सिंह और रमेश कुमार ने सूक्ष्म व्यायाम, ताड़ासन, वक्रासन, चक्रासन, पदमासन, गोमुखासन, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास कराया। हिमवीरों ने छात्र-छात्राओं को नियमित योग करने और योग से होने वाले फायदों की जानकारी दी। इस दौरान सहायक सेनानी जगदीश चंद्र चंदोलिया, निरीक्षक बीरबल सिंह, योगेंद्र सिंह, गोपाल वर्मा, चतर राम के साथ प्रधानाध्यापक गिरिजेश पांडेय, रणजीत सिंह बोहरा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें