फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल ने उत्तराखंड को 3-2 से हराया

विज्ञापन
टनकपुर में आपस में भिड़ती फुटबाल टीमें। संवाद - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हिमालय कप फुटबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को तीसरा लीग मैच हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की टीमों के बीच हुआ जिसमें हिमाचल ने उत्तराखंड को 3-2 से हराकर अगले चक्र में जगह बनाई। हिमाचल के खिलाड़ी से अपने ही गोलपोस्ट में फुटबाल दाग दी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले में हिमाचल की ओर से अंकित ने दो और अजय ने एक गोल दागे। उत्तराखंड की टीम के खिलाड़ी मयंक खत्री ने एकमात्र गोल किया लेकिन हिमाचल के खिलाड़ी से अपनी ही गोल पोस्ट में फुटबाल चले जाने से हिमाचल की टीम पर दो गोल हो गए। मैच रैफरी क्रुमिया थे। लाइनमैन पवनेश पाटनी एवं सतवीर सिंह रहे। आयोजन समिति के सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि टनकपुर में प्रतियोगिता के लीग मुकाबले संपन्न हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें