फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: तिलोन में पहाड़ी सुधारीकरण का कार्य पूरा

Thu, 18 Jul 2024 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
चंपावत में एनएच पर तिलोन के पास किया गया सुरक्षात्मक कार्य। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। तिलोन में अप्रैल में पहाड़ी का ट्रीटमेंट किया था। इसके बाद पहली मानसून की बारिश में ही पहाड़ी में लगी 30 मीटर की जाली को फाड़कर मलबा एनएच पर गिर गया था। इससे वाहनों की आवाजाही में दिक्कत हो रही थी। अमर उजाला ने समस्या का संज्ञान लेते हुए 10 जुलाई के अंक में पहली बारिश मेंं ही जाली फाड़कर बाहर आ गया मलबा शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसका संज्ञान लेते हुए एनएच ने दोबारा से इस स्थान पर पहाड़ी ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लिया है। एनएच इंजीनियर अभिषेक शर्मा ने बताया कि भूस्खलन के दायरे में आई पहाड़ी को अतिरिक्त जीओ जूट और वायर मैस लगाकर दोबारा से ठीक कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

-
18सीपीटी05 पी- चंपावत में एनएच पर तिलोन के पास किया गया पहाड़ की ट्रीटमेंट का कार्य। संवाद
-
लोनिवि ने तल्लागांव को जाने वाली सड़क का किया सुधार



अमर उजाला इंपैक्ट:



पिथौरागढ़। बलुवाकोट से तल्लागांव को जाने वाली सड़क का लोक निर्माण विभाग ने सुधार कर दिया है। इससे लोगों को आवागमन में सुविधा मिल रही है। अमर उजाला ने 15 जुलाई के अंक में रोखड़ बन गई बलुवाकोट से तल्लागांव को जाने वाली सड़क शीर्षक से समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह सड़क नाली में तब्दील हो चुकी थी। सड़क पर वाहनों का संचालन भी कठिन हो रहा था। समाचार प्रकाशित होने के बाद लोक निर्माण विभाग ने सड़क के गड्ढे पाटकर सुधार कर दिया है। इससे आवागमन सुचारु हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ता धीरू भंडारी ने बताया कि सड़क सुधार होने के बाद वाहनों का संचालन होने लगा है। इससे सैकड़ों की आबादी को सुविधा मिल रही है। संवाद
विज्ञापन




-



फोटो: 18 पीटीएच 27 पी- समाचार प्रकाशित होने के बाद सुधारा गया बलुवाकोट-तल्लागांव मोटर मार्ग। स्रोत: जागरूक पाठक धीरू भंडारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें