फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए क्रश बैरियरों का निर्माण शुरू

Tue, 07 Mar 2023 07:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुर्घटना संभावित स्थानों पर सावधानी से संबंधित टेप और क्रश बैरियर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड लोहाघाट की ओर से वाहन दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पूर्व में चिन्हित किए गए 67 स्थानों पर सावधानी बरतने संबंधी टेप एवं रिफलेक्टिव टेप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी की ओर से दिए गए निर्देशों के बाद दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।


किमतोली-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान शुरू
चंपावत। लोक निर्माण विभाग की ओर से लोहाघाट के किमतोली-खालगढ़ा मोटर मार्ग पर झाड़ी कटान का कार्य शुरू कर दिया गया है। बीते दिनों ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर प्रदर्शन कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर लोनिवि से झाड़ी कटान शुरू कर दिया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले में जिन- जिन सड़कों के किनारे झाड़ी कटान की आवश्यकता है, तत्काल कार्य पूर्ण किया जाए। संवाद
विज्ञापन




वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश
चंपावत। अमोड़ी-खटोली ग्रामीण मोटर मार्ग पर दुधौरी नामक स्थान पर रविवार को हुई वाहन दुर्घटना को लेकर डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने पुलिस को वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नशे की स्थिति में वाहन चालने वाले चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें