फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेनरी वाटर फॉल को देखने पहुंचने लगे पर्यटक

विज्ञापन
चंपावत जिले के धौनरौत में ग्राम्य विकास विभाग की ओर से बनाया गया हैनरी वॉटर फॉल। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिले में टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से लगे धौनरौत ग्राम पंचायत के बेट्टीगाड में बने हेनरी वाटर फॉल (झरने) को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से मनरेगा में झरने का सौंदर्यीकरण किया गया है। डीडीओ एसके पंत ने बताया कि बेट्टीगाड़ में मनरेगा से 3,99,000 रुपये व्यय कर झरने का सौंदर्यीकरण किया गया। इससे 1230 मानव दिवस सृजित किए गए। उन्होंने बताया कि झरने का निर्माण पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है। योजना से पहले यह झरना उपेक्षित था। यहां पहुंचने के लिए कोई मार्ग नहीं था। कभी कभार स्थानीय ग्रामीण नहलाने यहां जानवरों को लाते थे।
विज्ञापन

मनरेगा में झरने तक पहुंच मार्ग चेकडैम, दीवार आदि बनाकर इस झरने को सैलानियों की सुविधा के लिए विकसित किया गया है। झरने का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद एनएच से गुजरने वाले पर्यटक एवं विभिन्न क्षेत्रों के कई लोग इस झरने को देखने आ रहे हैं।
मत्स्य पालन के लिए बनाए जा रहे पांच टैंक
चंपावत। इस झरने में सालभर पानी की उपलब्धता रहने से आसपास के क्षेत्र में सिंचाई, मत्स्य पालन के लिए पांच टैंक का निर्माण किया जा रहा है। इसमें लगभग 2000 मछली बीज डालकर सालभर में करीब पांच क्विंटल मछली उत्पादन कर 1,35,000 रुपये आमदनी का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

प्रतिदिन बढ़ रही है पर्यटकों की आमद
चंपावत। हेनरी वाटर फॉल में सैलानियों के आने से स्थानीय दुकानदारों की आय में भी वृद्धि हो रही है। दुकानदार राम सिंह ने बताया कि जलाशय बनने से पूर्व राष्ट्रीय राजमार्ग में सैलानियों की आवाजाही तो रहती थी लेकिन यहां पर सैलानी रुकते नहीं थे। जलाशय बनने से प्रतिदिन पर्यटकों की आमद बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें