फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: इस्राइल में फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Fri, 13 Oct 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। फलस्तीन के साथ हो रहे युद्ध के बीच इस्राइल में फंसे भारतीय नागरिकों की मदद के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि इस्राइल में बनी राजनीतिक परिस्थितियों के मद्देनजर वहां रह रहे राज्य के नागरिकों का नाम, पिता का नाम, उत्तराखंड राज्य और इस्राइल में पता, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासपोर्ट नंबर आदि विवरण प्राप्त किया जा रहा है। इससे उनकी सुरक्षा के संबंध में केंद्र सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की जा सकेगी। उन्होंने जिले के नागरिकों से कहा है कि यदि उनका कोई परिजन इस्राइल में किसी भी कार्य के लिए गया है तो संबंधित व्यक्ति के बारे में सूचना का विवरण 112 नंबर या चंपावत पुलिस के हेल्पलाइन नंबर-9411112984, 9411112808 पर उपलब्ध करा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें