बनबसा हेलागोठ में ग्रामीण तट पर हो रहा भूकटाव। संवाद
बनबसा (चंपावत)। सोमवार को हुड्डी नदी में अत्यधिक पानी प्रवाहित होने से गांव के तटबंध पर कटाव होने लगा है। इससे गांव को खतरा हो गया है और ग्रामीण चिंतित हैं। उन्होंने प्रशासन पर हेलागोठ की अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीण हरीश सिंह, अमर सिंह, केदार सिंह, देवराम, विनोद सिंह कुंवर, नवीन सिंह, राहुल सिंह अधिकारी, कलावती, यशोदा, ममता ने कहा कि वह बरसात से पूर्व ही शासन-प्रशासन से भू कटाव रोकने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन कोई कारगर उपाय नहीं किए गए हैं। संवाद