चंपावत के धौन बस्तिया गूंठ में आंधी तूफान से क्षतिग्रस्त होटल। संवाद
चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर आंधी से धौन बस्तिया गूंठ में एक होटल तहस-नहस हो गया। होटल में रखा लाखों का सामान बर्बाद हो गया है। बुधवार देर शाम आई आंधी के चलते धौन बस्तिया गूंठ में एक होटल को आंधी से काफी नुकसान पहुंचा। इससे होटल की टिन की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खाई में गिर गई। होटल स्वामी भुवन भट्ट ने बृहस्पतिवार को जिला और पुलिस प्रशासन से मुआवजे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान का जायजा लिया। इधर चंपावत जिला मुख्यालय के निकटवर्ती नगर गांव में किरण पांडे के आवास की छत भी उड़ गई। इससे घर में रखा सामान बर्बाद हो गया। संवाद