फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंपावत में तेज बारिश व ओलों की मार

विज्ञापन
लोहाघाट में ओलावृष्टि से बर्बाद आडू़ की फसल। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
चंपावत में तेज बारिश से खेतों में नमी, पर ओलावृष्टि से कई फसलों पर मार  चंपावत। चंपावत में मंगलवार शाम को एकाएक मूसलाधार बारिश हुई। इसके अलावा लोहाघाट, पाटी, रीठा में छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। इससे लहसुन, आलू, पुलम, खुमानी आदि फसलों को नुकसान हुआ है। वहीं बारिश से जहां खेतों को नमी मिली है, तो ओलावृष्टि से कई फसलों को नुकसान हुआ है।  आड़ू, माल्टा, संतरा, नींबू के फूल गिरने के साथ ही प्याज, लहसुन, पालक, आलू, धनिया की खेती पर ओलों की मार पड़ी। सहायक विकास अधिकारी (उद्यान) भूपेंद्र प्रकाश जोशी का कहना है कि खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है। शिमला मिर्च, टमाटर, बैंगन, लौकी आदि के पौधों को नर्सरी से खेतों में लगाया जा सकता है। वहीं बारिश से लोगों को तपिश से निजात मिली है।  (ओलों से लोहाघाट में आड़ू को हुआ नुकसान)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें