चंपावत में जिला अस्पताल का निरीक्षण करते डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी।
चंपावत। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने मंगलवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ऐरी से कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी जिम्मेदारी है। इमरजेंसी, दंत रोग विभाग, फिजियोथेरेपिस्ट, पैथोलॉजी लैब, महिला वार्ड आदि का निरीक्षण किया। वार्ड में भर्ती मरीजों से उनको अस्पताल में मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष जताया। स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर करने के लिए अस्पताल में जो सामग्री, उपकरणों की आवश्यकता हैं उनका प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने और सुविधाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला अस्पताल में प्राथमिकता से चिकित्सकों की तैनाती की गई है इसलिए अस्पताल में प्रत्येक मरीज को बेहतर इलाज मिलना चाहिए। संवाद