चंपावत। जिला अस्पताल में वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। मरीजों की भीड़ बढ़ने के कारण लोगों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा।
सोमवार को अस्पताल में मरीजों की काफी भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 450 से अधिक मरीजों ने इलाज के लिए पर्चा कटवाया। अस्पताल में फिजिशियन कक्षों के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही। मरीजों को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ा। फिजिशियन डॉ. दीपक रावत ने बताया कि अस्पताल में लगातार मौसम बदलाव के कारण मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। बताया कि वायरल के मरीजों की संख्या अधिक है। इसके अलावा अस्पताल में पिछले कुछ समय से बाल रोग विशेषज्ञ नहीं होने के कारण बच्चे भी इलाज के लिए उनके पास आ रहे हैं। संवाद